जयपुर

खुशखबर : 1 नवंबर से नहीं होगी बिजली कटौती

-मेंटीनेंस के नाम पर चल रही थी गुलाबीनगर में कटौती, तकनीकी कारण के अलावा कटौती हुई तो अभियंता जिम्मेदार
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 1:59 AM IST
jaipur
खुशखबर : 1 नवंबर से नहीं होगी बिजली कटौती

जयपुर. शहर में मेंटीनेंस के नाम पर एक नवम्बर से बिजली कटौती नहीं होगी। जयपुर डिस्कॉम ने दिवाली से पहले से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। इसके लिए शहरभर में मेंटीनेंस का बाकी काम बुधवार तक पूरा करने के लिए कहा है। तकनीकी कारण के अलावा बिजली कटौती होने की स्थिति में अभियंता जिम्मेदार होंगे। शहरवासी करीब डेढ़ माह से मेंटीनेंस के नाम पर बिजली कटौती झेल रहे हैं, अब उन्हें राहत मिलेगी। शहर में 857 फीडर की मेंटीनेंस और 423 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम हुआ है। कारण, दिवाली पर किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उधर, जयपुर डिस्कॉम अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर.जी. गुप्ता ने बताया का दावा है कि अब सिस्टम पूरी तरह से अपडेट है और दिवाली पर लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

इनका हुआ मेंटीनेंस...

—33 केवी के 128 जीएसएस
—33 केवी के 148 फीडर

—11 केवी के 857 फीडर

यहां ट्रांसफार्मर..
—130 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए

—423 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई
—————————

बिजली की परेशानी पर यहां करें फोन
कॉल सेंटर नम्बर— 2203000

टोल फ्री नम्बर - 18001806507

Published on: