जयपुर

Jaipur Crime: प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम MD और 2KG गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

Drug Smuggler Arrested: आरोपी महिला राजस्थान होमगार्ड में कार्यरत थी। वह युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे स्कूल-कॉलेज परिसरों, पॉश इलाकों के कैफे और फैक्टरी एरिया में नशा बिकवाती थी।

2 min read
Apr 07, 2026
गिरफ्तार तस्करों की फोटो: सोशल मीडिया

Operation Clean Sweep: जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत शास्त्री नगर थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसटी) उत्तर ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महिला होमगार्ड समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 ग्राम एमडी, करीब दो किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: SI भर्ती 2025 घोटाले में SOG का बड़ा खुलासा, 4 शहर, चार परीक्षाएं, दो महिलाओं समेत 15 आरोपी अरेस्ट

महिला होमगार्ड 125 ग्राम MD और गांजे के साथ गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि पहले मामले में हनुमान नगर द्वितीय, लालचंदपुरा निवासी मीनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 125 ग्राम एमडी और करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना खोरा बीसल में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला राजस्थान होमगार्ड में कार्यरत थी।

प्रेम जाल में फंसाकर युवकों से बिकवाती थी नशा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे नशा बिकवाने का काम कराती थी। वह स्कूल-कॉलेज परिसरों, पॉश इलाकों के कैफे और फैक्टरी एरिया में युवकों के जरिए नशा सप्लाई करवाती थी। इसके अलावा वह युवकों को पुलिस से बचने के तरीके भी बताती थी और अपनी 'ऊंची पहुंच' का डर दिखाकर उन्हें अपने प्रभाव में रखती थी।

दूसरे मामले में युवक गिरफ्तार

वहीं दूसरे मामले में झोटवाड़ा के संजय नगर निवासी सिकंदर खान को अंबाबाड़ी स्थित द्रव्यवती नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 ग्राम एमडी और एक स्कूटी बरामद की है। इस संबंध में शास्त्री नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

दोनों मामलों में कुल 150 ग्राम MD बरामद

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कार्रवाई के दौरान कुल 150 ग्राम एमडी, करीब दो किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में विधायक की बेटी की कार बेकाबू, विधानसभा के सामने ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई

Updated on:
07 Apr 2026 08:38 am
Published on:
07 Apr 2026 08:37 am
Also Read
View All

अगली खबर