जयपुर

घर की धूल झाडऩे से पहले…

घर को साफ करना चाहती हैं तो यकीनन डस्टिंग एक अहम हिस्सा है। घर की धूल झाडऩे से पहले आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।
2 min read
Apr 07, 2018
dusting

फैदर डस्टर काम में लेना
फैदर डस्टर धूल को हटाने का काम नहीं करता, बस यह तो धूल एक जगह से हटा कर दूसरी जगह पहुंचा देता है। आप माइक्रोफाइबर डस्टर या इलेक्ट्रॉनिक डस्टर का इस्तेमाल करें। ये डस्टर जब गंदे हो जाएं तो जो धोने वाले डस्टर हों, उन्हें धो दें और जिन्हें धो नहीं सकते, जैसे इलेक्ट्रॉनिक डस्टर, उन्हें बदल दें।


एसी और कूलर गंदे छोडऩा
इनमें लगी जालियों में धूल के छिपे हुए कण होते हैं। आप सारा घर साफ कर लेती हैं, लेकिन इन्हें छोड़ देती हैं। पूरा घर साफ करने के बाद आप जैसे ही इन्हें ‘ऑन’ करती हैं, धूल फिर से सारे सामानों पर जम जाती है। वैसे भी खासकर एसी घर की धूल की अपनी ओर खींच लेते हैं, इसलिए इनके नेट या फिल्टर्स में तो विशेषकर बहुत सारी धूल होती है। इसलिए एसी के फिल्टर समय-समय पर निकालकर पानी से धोएं और कूलर की जालियां गंदी दिखाई देने पर बदल दें।

सीधे पॉलिश फर्नीचर पर
अगर लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश सीधे ही कर दी जाती है तो फिर फर्नीचर धूल का अच्छा-खासा घर बना जाता है। इसलिए पॉलिश करने के लिए पहले कपड़े पर पॉलिश स्प्रे करें और फिर उससे फर्नीचर की सतह पॉलिश करें। यदि आप पॉलिश सीधे स्प्रे करना चाहती हैं तो फिर पहले थोड़ी-सी पॉलिश स्प्रे करें। इसके बाद डस्टिंग करें। धूल हटाने के बाद फिर से स्प्रे करें और साफ कपड़े से पोंछ लें।

वैक्यूम का फिल्टर गंदा रखना
वैक्यूम क्लीनर के फिल्टर इस तरह से डिजाइन होते हैं कि वे धूल के महीन कणों को भी इकट्ठा कर लेते हैं। अगर फिल्टर खुद ही धूल ही भरे होंगे तो वे यह काम अच्छी तरह नहीं कर पाएंगे, बल्कि उल्टे वे धूल को वापस हवा में ही पहुंचा देंगे। इसलिए फिल्टर्स को बदलना या धोना बहुत जरूरी है। इसके लिए वैक्यूम क्लीनर पर दिए गए दिशा-निर्देश पढें।

Published on:
07 Apr 2018 01:28 pm