29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरूरी. विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में टोंक जिले को मिली नई टीम

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

बेनीवाल को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया
निवाई. विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक अलवर स्थित अग्रवाल समाज धर्मशाला में संपन्न हुई।बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद, प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल तथा प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
बैठक के दौरान टोंक जिले में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी के नए दायित्वों की घोषणा की गई। विश्व हिंदू परिषद के टोंक जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा ने बताया कि विजय चौधरी एवं संजय गुर्जर को विश्व हिंदू परिषद का जिला सहमंत्री बनाया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक पद का दायित्व राजू बेनीवाल तथा जिला सहसंयोजक का दायित्व विनोद साहू को सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
फोटोकेप्शन
एनई2707सीसी-निवाई. राजू बेनीवाल