29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालियां अवरुद्ध, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. कस्बे के मुख्य बाजार और कुंड कॉलोनी मार्ग पर नालियां अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है।

मुख्य बाजार में सैकड़ों दुकानें संचालित हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों के ओवरफ्लो होने से सीधे सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरे मार्ग पर कीचड़ और गंदगी का माहौल बना रहता है। इसी प्रकार कुंड कॉलोनी मार्ग पर भी नालियां जाम हैं। साथ ही मार्ग पर पटाव नहीं होने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है।

गंदे पानी और कीचड़ के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा उनके कपड़े भी कीचड़ से खराब हो जाते हैं। गंदगी के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत से नालियों की शीघ्र सफाई कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा कुंड कॉलोनी मार्ग पर पटाव कार्य की मांग की है, ताकि आमजन को समस्या से राहत मिल सके।

फोटो कैप्शन-
गुढ़ाचंद्रजी-कुंड कॉलोनी मार्ग पर भरा पानी।