
बालघाट. बालघाट क्षेत्र के जहानगर मोरडा, नांगल शेरपुर, कमालपुरा, राजोली, भंडारी, राजोर सहित आसपास के गांवों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से खेतों में पानी भर गया और लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे बाजरा, मूंग, उड़द, तिल सहित अन्य फसलों की बुवाई और बढ़वार को लाभ मिलेगा तथा सिंचाई की चिंता भी काफी हद तक कम होगी।
बारिश के बाद क्षेत्र के तालाबों, जोहड़ों और अन्य जल स्रोतों में पानी की आवक शुरू हो गई है। इससे पशुपालकों और ग्रामीणों को भी राहत है। वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।
दूसरी ओर तेज बारिश के कारण जहानगर मोरडा सहित कई गांवों के मुख्य रास्तों पर जलभराव हो गया।
फोटो कैप्शन-
जहानगर मोरडा- बारिश के बाद जलभराव से भरे रास्ते से गुजरते ग्रामीण।
Updated on:
29 Jul 2026 06:01 am
Published on:
29 Jul 2026 06:01 am
