जयपुर

राजधानी में गैंगवार की आशंका, घाटगेट पर देर रात फायरिंग से सनसनी, दो युवकों को लगी गोली

Firing In Jaipur Two Admit In SMS Hospital: स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2025, 1:25 PM IST
Feature image
फायरिंग की घटना के बाद पड़ताल करने पहुंची पुलिस, फोटो - पत्रिका

Jaipur Crime: राजधानी जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घाटगेट के नजदीक, मिनर्वा सिनेमा के बाहर हुई इस फायरिंग की वारदात को प्रारंभिक तौर पर गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना में आफताब और शाहिद नाम के दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देर रात हुई वारदात

शुक्रवार देर रात जब शहर में सन्नाटा पसरा था, तभी घाटगेट क्षेत्र गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार मिनर्वा सिनेमा के बाहर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया और फायरिंग की गई। गोली लगने से आफताब और शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आस.पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।

गैंगवार की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना आपसी रंजिश और गैंगवार का परिणाम हो सकती है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गोली चलाने वाले युवक भी इसी गैंग या प्रतिद्वंद्वी गैंग से संबंधित थे। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे गैंगवार घोषित नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

घायलों का आपराधिक रिकॉर्ड तलाश रहे

अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायल युवकों आफताब और शाहिद के खिलाफ भी आपराधिक रिकॉर्ड तलाश रहे हैं। पुलिस की टीमें अस्पताल में मौजूद हैं और दोनों घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही हैं, ताकि पता चल सके कि हमलावर कौन थे और फायरिंग की वजह क्या थी। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Updated on:
15 Nov 2025, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर