जयपुर

Govt Job: राजस्थान में JEN की चयन सूची जारी, 218 अभियंताओं को मिला सुनहरा मौका

Rajasthan Electricity Board Jobs: विद्युत निगमों की ऐतिहासिक भर्ती प्रक्रिया पूरी, 218 अभियंताओं की किस्मत चमकी, 25 मई को होगी काउंसलिंग।
less than 1 minute read
May 23, 2025
Feature image

Rajasthan JEN Recruitment: जयपुर। राज्य सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान के विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता-प्रथम (इलेक्ट्रिकल) के 218 पदों पर नियुक्ति के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। पदस्थापन के लिए काउंसलिंग का आयोजन 25 मई को विद्युत भवन, जयपुर में किया जाएगा।

चयन सूची में शामिल पदों की स्थिति

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम – 24 पद

जयपुर विद्युत वितरण निगम – 112 पद

अजमेर विद्युत वितरण निगम – 47 पद

जोधपुर विद्युत वितरण निगम – 35 पद

इस तरह चली पूरी प्रक्रिया

ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और त्वरित गति से संपन्न किया गया है। अभ्यर्थियों से 30 जनवरी से 20 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, और 11 व 12 अप्रेल को राज्यभर में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर लिया गया। यह भर्ती राज्य की पांचों विद्युत कंपनियों, उत्पादन, प्रसारण और तीन वितरण निगमों (जयपुर, अजमेर, जोधपुर) में चल रही अभियंता संवर्ग की नियुक्तियों का हिस्सा है। इससे पूर्व कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल), सी एंड आई/कम्युनिकेशन, फायर एंड सेफ्टी और कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

Updated on:
23 May 2025 02:51 pm
Published on:
23 May 2025 02:51 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग