
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. हिंदू उत्सव समिति एवं रघुनाथ मित्र मंडल की ओर से पारंपरिक तीज महोत्सव मनाया गया। तीज माता की झांकी को सुसज्जित बग्गी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर में महाआरती के बाद रवाना हुई। मुख्य बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर और मथुराधीश मंदिर होते हुए छावनी स्थित कृष्ण मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। भव्य आतिशबाजी और कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। कृष्ण मंदिर में आरती और भोग के बाद शोभायात्रा वापस रघुनाथ मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दिनेश चौरसिया, गीतांजलि सहाय, अजय चौरसिया, सुरेश जाजू, कानू सोनी, महेश सोनी, प्रवेश तांबी, केशव, विनोद चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दिखाई मेहंदी कला
मारवाड़ी महिला समिति की ओर से सिंजारा एवं तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 54 महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। शालिनी महावर ने 1100 रुपए का प्रथम पुरस्कार, अंजली अग्रवाल ने 751 रुपए के साथ द्वितीय तथा रीना बैरवा ने 501 रुपए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 11 पुरस्कार दिए गए। कला विशेषज्ञ अनु दासोत, मेहंदी कलाकार रशिका खंडेलवाल, चित्रकला विशेषज्ञ पूनम सालोदिया एवं ऊषा जेन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि लक्ष्मी जेन एवं विशिष्ट अतिथि निर्मला मेहता रहीं। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अलका भंडारी ने की। भंडारी ने कहा कि सांस्कृतिक प्रदूषण के दौर में अपनी परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखना जरूरी है। लक्ष्मी जेन ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति ने टोंक की नारी शक्ति को जागृत कर बेहतर कार्य किए हैं। निर्मला मेहता ने भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई।
मेहंदी प्रतियोगिता के बाद 300 से अधिक महिलाओं ने लहरिया एवं सावन के लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों पर तिरंगे झंडों के साथ नृत्य से हुआ। समिति की सचिव शिक्षा विजय, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रही।