जयपुर

लोगों को हंसाने वाला खुद रो पड़ा, हास्य कलाकार पन्या सेपट के बेटे का शव होटल में मिला, सुसाइड की आशंका

Panya Sepat son suicide: काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए, गोदीप फंदे से लटका हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2025, 8:12 AM IST
Panya Sepat Son Murder Case
Panya Sepat Son Murder Case

Folk Artist Panya Sepat Son Suicide: राजस्थानी कला जगत के मशहूर हास्य कलाकार दीपक मीणा, जिन्हें प्रदेश पन्या सेपट के नाम से जानता है, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पन्या सेपट के 23 वर्षीय पुत्र गोदीप मीणा ने सोमवार को झोटवाड़ा इलाके की एक होटल में सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

दोस्त मिलने पहुंचा तो खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि गोदीप ने सोमवार दोपहर करीब 3.00 बजे खिरणी फाटक स्थित होटल में चेक.इन किया था। शाम को जब उसका एक मित्र उससे मिलने घर पहुंचा और वह वहां नहीं मिला, तो वह उसे तलाशते हुए होटल तक जा पहुंचा। होटल के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए, गोदीप फंदे से लटका हुआ था।

एफएसएल टीम ने जुटाए सुराग, सुसाइड नोट गायब

एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी के अनुसार मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत के कारणों का बारीकी से विश्लेषण किया जा सके। शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

6 महीने पहले ही बदला था आशियाना

जानकारी के अनुसार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट का परिवार पहले शास्त्री नगर में रहता था, लेकिन पिछले 6 महीनों से वे खिरणी फाटक के पास श्रीराम नगर बी में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के बाद राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पन्या सेपट लोक एवं हास्य कलाकार के तौर पर माने जाते हैं।

Updated on:
23 Dec 2025, 8:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा