जयपुर

शर्मसार! बाजार जा रही महिला को सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 2:37 PM IST
शर्मनाक: पड़ोसी, डॉक्टर और उसके चाचा ने 5-6 महीने तक बीमार नाबालिग बच्ची का किया रेप, मामला दर्ज
Inhumanity in hospital with rape victim girl

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार चाकसू कस्बा निवासी 19 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर जा रही थी इसी दौरान बत्तीराम, अनिल और हंसराज आए और उसे गाडी में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके बाद बदमाशों ने उसे घटना के बारें में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीडि़ता बुरी तरह से डर गई थी। लगातार गुमशुम रहने पर परिजनों के कई बार पूछने पर पीडि़ता ने अपनी आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस आज पीडि़ता का मेडिकल करवाएगी। घटना आठ अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपित युवक चाकसू के ही रहने वाले बताए जा रहे है।

वहीं दूसरी ओर... बेटी-भतीजी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
जयपुर के ही प्रताप नगर थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी और भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। मामले में चाइल्ड लाइन संस्था और आरोपी की पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। आरोपी की दरिंदगी के चलते दोनों बालिकाएं 18 अगस्त को घर से भाग गए थीं।


यहां... गर्भपात करते महिला सहित दो गिरफ्तर
हनुमानगढ़। पीसीपीएनडीटी दल की टीम ने बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ में अवैध तरीके से गर्भपात करते एक महिला और एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के सत्यापन के बाद डिकॉय ऑपरेशन के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने सुरेशिया के वार्ड नं. 40 में शिव पार्क के पास एक घर पर छापा मारा गया। घर में 65 वर्षीय सरोज एवं रतनसिंह गर्भपात की तैयारी कर रहे थे।आरोपितों ने गर्भ समापन के लिए दो हजार रुपए की मांग की थी। सरोज दाई का काम करती है जबकि रतनसिंह ने वार्ड नं. 41 में क्लीनिक खोल रखा हैै। टीम ने आरोपितों को पकडकऱ दवाइयां जब्त कर ली हैं।

Published on: