जयपुर

Sarkari Naukri: बंपर भर्ती, राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बहार, एक ही दिन में 26,000 पदों पर भर्ती की घोषणा

Govt Job: राजस्थान में नौकरियों की बहार। एक ही दिन में 26 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, युवाओं को मिला सरकारी रोजगार का तोहफा। शिक्षा, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा तक सभी विभागों में बम्पर भर्तियां शुरू।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 8:42 PM IST
Feature image

जयपुर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी रोजगार के अधिकतम अवसर देने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने गुरुवार, 17 जुलाई को विभिन्न विभागों में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती की विज्ञप्तियां जारी कर दीं, जो एक ही दिन में सरकारी नौकरियों की सबसे बड़ी घोषणा मानी जा रही है।

शिक्षा और सुरक्षा विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां

शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के 3,225 पद, वरिष्ठ अध्यापक के 6,500 पद और संस्कृत शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा के कुल 7,759 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं गृह विभाग में उप निरीक्षक (SI) के 1,015 पद और प्लाटून कमाण्डर के 84 पदों के लिए भी विज्ञप्तियां जारी की गई हैं।

कृषि, पशुपालन, ऊर्जा और अन्य विभाग भी शामिल

कृषि विभाग: सहायक अभियंता के 281 और कृषि पर्यवेक्षक के 1,100 पद

पशुपालन विभाग: पशु चिकित्सा अधिकारी के 1,100 पद

वन विभाग: वनपाल, वनरक्षक व सर्वेयर के 785 पद

ऊर्जा विभाग: 2,163 पद

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग: 1,050 पद

आयुर्वेद विभाग: आयुष अधिकारी (संविदा) के 1,535 पद

रोजगार उत्सव में 8 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

जयपुर के दादिया में आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में 8,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

अब तक 75 हजार से अधिक नौकरियां

राज्य सरकार अब तक 75,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दे चुकी है और वर्ष 2025 में 81,000 पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू बनाने के लिए इसके सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है।

Updated on:
18 Jul 2025, 8:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर