स्मार्ट मीटर भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का रियल टाइम आकलन कर सकते हैं और उपभोग के अनुसार अपने खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी, और मीटर की गणना पूर्णतः शुद्ध होगी।