
कृषि उपज मंडी (फोटो: पत्रिका)
Farmer Producer Organization: जयपुर। प्रदेश सरकार ने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों को अब राज्य की मंडियों में कृषि जिन्सों की खरीद-बिक्री के लिए विशेष प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय से न केवल किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि एफपीओ जैसी संस्थाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के निर्देशानुसार कृषि विपणन विभाग ने सभी मंडी सचिवों को अपने-अपने मंडी यार्ड में एफपीओ के लिए प्लेटफॉर्म चिन्हित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हर पंजीकृत संगठन को मंडी प्रांगण में एक निश्चित स्थान मिलेगा, जहां वे अपने कृषि उत्पादों का क्रय-विक्रय कर सकेंगे।
किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) एक प्रकार का उत्पादक संगठन होता है। जिसके सदस्य किसान ही होते हैं। एफपीओ कई सेवाएं प्रदान कर छोटे किसानों को सहायता प्रदान करते हैं। इनका लक्ष्य संसाधनों, ज्ञान और बाजारों तक बेहतर पहुंच प्रदान कर के छोटे किसानों की दक्षता और लाभ पहुंचाता है।
Updated on:
9 Jul 2025, 12:22 PM IST
Published on:
9 Jul 2025, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.