13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Day: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, 14 से 19 मार्च तक होंगे भव्य कार्यक्रम

Rajasthan Cultural Program: राजस्थान दिवस 2026: जालोर में होगा मुख्य समारोह, प्रदेशभर में सांस्कृतिक व जनकल्याणकारी आयोजन। ‘विकसित राजस्थान रन’ से होगी शुरुआत, छह दिन तक प्रदेश में होंगे विविध कार्यक्रम।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 11, 2026

Photo AI

Rajasthan Day Celebration 2026: राजस्थान में इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले वर्ष से इस तिथि पर राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। इसी क्रम में इस बार भी राज्य सरकार 14 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 19 मार्च को जालोर में आयोजित होगा।

कार्यक्रमों की शुरुआत

14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम और सभी जिलों में जिला स्तरीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी विकसित राजस्थान रन का आयोजन होगा।

इसी दिन ‘राजस्थान को जानें’ डिजिटल क्विज का शुभारंभ किया जाएगा। जयपुर में ओडीओपी मेला और प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय उद्घाटन भी होगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली स्थित Bikaner House में पांच दिवसीय राजस्थान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

16 मार्च को डूंगरपुर के Beneshwar Dham में ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। इसमें जनजातीय कला, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।

17 मार्च को जयपुर में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

18 मार्च को ‘किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस’ के तहत किसानों और पशुपालकों से संवाद, विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। शाम को प्रदेशभर के राजकीय मंदिरों में महाआरती होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

19 मार्च को जालोर में राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें लाभार्थी सम्मेलन, संवाद कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं शाम को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस उत्सव का समापन होगा।