जयपुर

Govt Job: चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की आंसर-की जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां, जल्द जारी होगा परिणाम

Grade 4 Answer Key Objection:—राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, 11 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित। 53,749 पदों पर भर्ती परीक्षा — उम्मीदवार 3 से 11 नवंबर तक कर सकेंगे आपत्ति दर्ज।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
RPSC RAS Answer Key

RSMSSB Grade IV Exam: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 से संबंधित आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में कुल 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इधर बोर्ड ने जानकारी दी है कि परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि नवम्बर माह के अंत में दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 3 से 6 नवंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है, जो निर्धारित समयावधि में ही जमा कराना होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने आपत्ति प्रमाण के रूप में मान्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा और उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर-की) जारी की जाएगी।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरी अधिसूचना देख सकते हैं।

—————————————————————
आपत्तियां दर्ज करने संबंधी अधिसूचना जारी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज करने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।

कुल पद: 53,749
आपत्ति अवधि:

ऑफलाइन: 03 से 06 नवंबर 2025
ऑनलाइन: 08 से 11 नवंबर 2025

Published on:
30 Oct 2025 11:39 am