जयपुर

Jaipur Murder: शादी के पहले से थे अवैध संबंध, गार्ड हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और 58 साल का प्रेमी गिरफ्तार

Jaipur Guard Murder: राजधानी जयपुर के नारायण विहार थाना इलाके में पांच दिन पहले हुए गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है।

2 min read
Nov 26, 2025
गिरफ्तार आरोपी (फोटो-पत्रिका)


जयपुर। नारायण विहार इलाके में पांच दिन पहले हुई गार्ड भूपसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या अवैध प्रेम संबंध के कारण की गई थी।

डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश शर्मा (58) बुलंदशहर का रहने वाला है और आशा (37) भरतपुर की रहने वाली है। आरोपी योगेश शर्मा ने भूपसिंह को दूसरी वर्कशॉप में काम दिलवाया था, जिसके चलते वह अक्सर उसके पास आता-जाता रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ गया। घटना वाले दिन योगेश बातचीत के बहाने भूपसिंह को अंदर ले गया। वहां दोनों बैठकर बात करने लगे। तभी योगेश ने अचानक भूपसिंह के गले में कपड़ा डालकर कस दिया और उसे पलंग से नीचे गिरा दिया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder: पत्नी के थे 26 साल के प्रेमी से अवैध संबंध इसलिए बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या, हाइवे किनारे मिला था शव

रेगुलेटर से किया था हमला

इसके बाद उसने पास में पड़े गैस सिलेंडर की पाइप में लगे रेगुलेटर से भूपसिंह के सिर पर वार किया। जब उसे यकीन हो गया कि भूपसिंह की मौत हो चुकी है, तो उसने गले से कपड़ा निकालकर उसमें गांठ बांध दी, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। इसके बाद योगेश ने खुद ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा।

विवाह के पहले से थे संबंध

थानाप्रभारी गुंजन सोनी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की तो योगेश पर शक गहराया। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी आशा और योगेश के बीच विवाह के पहले ही प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी भूपसिंह को नहीं थी। लेकिन आशा और योगेश दोनों ही उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाना चाहते थे। आशा के कहने पर ही योगेश ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाला राजस्थान का ये यूट्यूबर गिरफ्तार, चैनल पर हॉस्पिटल के प्रमोशन करने के लिए थे पैसे

Updated on:
26 Nov 2025 09:14 pm
Published on:
26 Nov 2025 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर