जयपुर

Cancer Screening: गांव-ढाणी तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, शुरू हुई ग्रामीण कैंसर स्क्रीनिंग की नई पहल

Dialysis Center: प्रदेशभर में सुदृढ़ हो रहीं कैंसर स्क्रीनिंग सुविधाएं। डायलिसिस सेंटर व कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का शुभारंभ।
less than 1 minute read
Nov 03, 2025
Feature image

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में कैंसर स्क्रीनिंग सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अब नागौर जिले के ग्रामीण अंचलों में लोगों को घर के पास ही कैंसर जांच की सुविधा मिलेगी। रविवार को चिकित्सा मंत्री खींवसर ने खींवसर के राजकीय अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन भी किया।
डायलिसिस सेंटर में दो मशीनें स्थापित की गई हैं, जिससे किडनी रोगियों को अब इलाज के लिए शहरों तक नहीं जाना पड़ेगा।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचे। उन्होंने कहा कि “कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगना ही उपचार का पहला कदम है और यह मोबाइल वैन ग्रामीण स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में बड़ा कदम है।”
उन्होंने फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष डॉ. रीमी शेखावत का मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया और मरूधर हॉस्पिटल, जयपुर के निदेशक डॉ. शिवराज सिंह राठौड़ का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी और पीएमओ डॉ. रामजीत टाक सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Updated on:
03 Nov 2025 10:38 am
Published on:
03 Nov 2025 10:37 am