
जयपुर। राजस्थान के रहने वाले हैं और आपको भी चिंता है कि Voter List में मेरा नाम है या नहीं तो पंचायत चुनाव से पहले एक मिनट के भीतर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। चुनाव आयोग की तरफ से जारी नई लिस्ट में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के निवासियों का नाम है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सर्च और मतदाता सूची डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके जरिए वोटर्स अपने जिले और स्थानीय निकाय का चयन करके वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस सुविधा का इस्तेमाल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदाता अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं को संबंधित पंचायत समिति और गांव का चयन करना होगा, जबकि शहरी क्षेत्र के मतदाता नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद वार्ड का चयन करके पूरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान के मतदाता Voter List में अपना नाम खोजने के लिए सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को [https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx] इस लिंक के जरिए खोलना होगा।
सबसे पहले यहां क्लिक करें, मतदाता सूची का पेज खुलेगा।
जिले का चयन करें।
ग्रामीण वोटर्स पंचायत समित सेलेक्ट करें।
शहरी वोटर्स नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका का चयन करें।
वोटर्स अपना नाम दर्ज करें।
अपने पिता या पति का नाम दर्ज करें।
अपनी उम्र दर्ज करें।
सर्च बटन पर क्लिक करें।
कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपके नाम से जितने वोटर्स होंगे, वो दिखने लगेंगे।
अपने गांव-वार्ड और पिता के नाम से मिलान करें।
सही नाम वाले के सामने सारे देखें विकल्प पर क्लिक करें।
आपका और आपके पूरे परिवार की वोटर्स सूची आपके सामने होगी।
नोट- पिता-पति और उम्र दर्ज करना अनिवार्य नहीं है। लेकिन पिता का नाम और उम्र दर्ज करने से अधिक फिल्टर सूची सामने आती है, जिससे खोजने में आसानी होती है।
सबसे पहले यहां क्लिक करें। मतदाता सूची वाला पेज खुलेगा।
यहां आपको PDF Downnload का ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
जिले का चयन करें, ग्रामीण क्षेत्र के लोग पंचायत समित का चयन करें।
शहरी नागरिक अपने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका का चयन करें।
ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता अपने गांव का चयन करें और शहरी क्षेत्र के मतदाता अपने वार्ड का चयन करें।
सर्च बटन पर क्लिक करें, पीडीएफ डाउनलोड करने का विकल्प आपके सामने होगा।
पीडीएफ वाले निशान पर क्लिक करके अपने वार्ड की मतदाता सूची डाउनलोड कर लें।
पीडीएफ ओपन करें और उसमें अपना और अपने परिवार का नाम खोज सकते हैं।