
अलवर पंचायत चुनाव
अलवर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अलवर जिला परिषद (Zila Parishad) के सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने 17 वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने 39 में से 34 वार्डों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं, जबकि 5 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है। घोषित नामों में अलवर के पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह को वार्ड 35 से टिकट दिया गया है। वार्ड 21 से अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्ना राम मीना की पत्नी संतोष मीना को उम्मीदवार बनाया गया है। कुल 34 घोषित प्रत्याशियों में 17 महिलाएं शामिल हैं।
भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 6, 12, 24, 25 और 36 में अभी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। ऐसे में कुल 39 वार्डों में से पांच पर पार्टी का फैसला आना शेष है।
Updated on:
13 Oct 2026 11:53 am
Published on:
13 Oct 2026 11:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
