जयपुर

Human Rights Commission: मानवाधिकार आयोग के त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन

Human Rights Commission: वेबसाइट का भी किया शुभारंभ
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2021, 6:08 PM IST
Human Right Commission's quarterly magazine released
Human Right Commission's quarterly magazine released

Human Rights Commission: राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित आयोग कार्यालय में आयोग की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया गया। त्रैमासिक पत्रिका में आवश्यक आदेश एवं महत्वपूर्ण निर्देश की जानकारी दी गई है। व्यास ने कहा कि मानव अधिकार आयोग गरीब और वंचित वर्ग सहित किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन ना हो, इसके लिए प्रतिबद्रध है। मानव हितों के रक्षार्थ आयोग के सभी सदस्यों द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में कारागारों, बाल सम्प्रेषण गृहों, चिकित्सालयों, पुलिस थानों, राजकीय छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान वहां कोई कमी पाई जाती है तो उससे राज्य सरकार को अवगत कराया जाता है। इस अवसर पर राज्य आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डॉ. प्रशाखा माथुर, सचिव महावीर वर्मा, रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित, उप सचिव सीमा शर्मा और डिप्टी रजिस्ट्रार संग्राम सिंह उपस्थित रहे।

वेबसाइट का भी शुभारंभ किया
पत्रिका के विमोचन के दौरान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल ने मानव अधिकार आयोग की वेबसाईट का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश में दूर-दराज रह रहे व्यक्ति अपने मामले या केस के संबंध में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। परिवादियों को अपने केस की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए जयपुर मुख्यालय पर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

Published on: