जयपुर

इस सिंगर को जयपुर में हमेशा फील होता है वेलकम

'परेशां', 'बलम पिचकारी' फेम सिंगर शाल्मली खोलगडे आईं जयपुर, हाल ही लॉन्च किया है अपना नया सिंगल 'स्पार्क अ फायर'
2 min read
Jul 15, 2018
Jaipur
इस सिंगर को जयपुर में हमेशा फील होता है वेलकम

जयपुर. 'परेशां', 'बलम पिचकारी', 'लत लग गई', 'बेबी को बेस पसंद है' सरीखे बॉलीवुड हिट नंबर फेम सिंगर शाल्मली खोलगडे हाल ही में अपना इंग्लिश सिंगल 'स्पार्क अ फायर' लेकर आई हैं। यह सॉन्ग उन्होंने अपनी चार फ्रेंड्स के साथ मिलकर तैयार किया है। एक शो के लिए जयपुर आईं शाल्मली ने इस सॉन्ग के बारे में बताया कि इस सॉन्ग को मेरे साथ मेरी फ्रेंड्स रिया दुग्गल, सिमरन दुग्गल, प्रतीक्षा काले और नेहा तावडे ने तैयार किया है। ये चारों मेरे लाइव शोज से जुड़ी हैं, जिसमें यह गाती भी हैं और डांस भी करती हैं। मैं वाकई भाग्यशाली हूं कि ये चारों लड़कियां मेरे साथ नई म्यूजिकल जर्नी शुरू कर रही हैं। हमने सॉन्ग राइटिंग पर फोकस करने की सोची थी। जब इन चारों ने इसमें रुचि दिखाई तो मुझे भी अच्छा लगा, क्योंकि मेरी सॉन्ग राइटिंग में पहले से ही रुचि थी। खास बात यह है कि इस सॉन्ग में सबने अपनी लिखी लाइनों को गाया है। यह हम सबके लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा।
शाल्मली जयपुर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर से मुझे खास लगाव है। मैं जब भी यहां आती हूं तो मुझे इस शहर में हमेशा वेलकम फील होता है। यहां अपनापन नजर आता है। ऐसा देश के कई शहरों में नहीं होता। इतना हीं नहीं, शाल्मली राजस्थानी फोक म्यूजिक में भी ट्राइ करने की इच्छुक हैं।

यूट्यूब चैनल पर फोकस
शाल्मली के ज्यादातर गाने पार्टीज की शान होते हैं यानी कि उनके गानों पर लोग पार्टी में थिरकते नजर आते हैं। ज्यादातर पार्टी नंबर गाने की वजह जब शाल्मली से पूछी तो उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं ज्यादातर पार्टी नंबर ही गाती हूं। मैंने 'परेशां' जैसा सॉन्ग भी गाया है। यह सच है, मेरी वॉइस ऐसी है, जो ज्यादातर पार्टी और धूम-धड़ाके वाले गानों पर शूट करती है। शायद इसी वजह से म्यूजिक डायरेक्टर्स मुझसे ऐसे गाने गवाते हैं। वैसे भी मैं अपने शोज में गाने के साथ ही खुद डांस भी करती हूं तो मुझे इस तरह के सॉन्ग गाना अच्छा भी लगता है।' शाल्मली का फोकस अब अपने यूट्यूब चैनल पर है, जिसके जरिए वह अपने ज्यादा से ज्यादा ओरिजनल सॉन्ग म्यूजिक लवर्स तक पहुंचाना चाहती हैं।

तमिल में गाना ज्यादा मुश्किल रहा
यों तो शाल्मली ने कई लैंग्वेज में गाने गाए हैं, लेकिन वह मानती हैं कि तमिल में गाना उनके लिए ज्यादा डिफिकल्ट रहा। उन्होंने कहा कि हालांकि मलयालम में मैंने सॉन्ग नहीं गया है, पर यह तमिल से भी ज्यादा मुश्किल है। इंडियन सिंगर्स के इंग्लिश सॉन्ग को विदेशी सिंगर्स के सॉन्ग जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिलती, इस पर शाल्मली ने कहा, 'मैं मानती हूं कि भले ही भारतीय सिंगर्स के गाए इंग्लिश नंबर्स को वेस्टर्न कंट्रीज के सिंगर्स जितना ऑडियंस नहीं देखती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम कुछ एक्सपेरिमेंट नहीं करें। वैसे भी एक ही तरह के गाने सुनते-सुनते म्यूजिक लवर्स बोर हो जाते हैं, उन्हें कुछ अलग चाहिए, इसलिए भारतीय सिंगर्स को इंग्लिश क्या अन्य मीडियम में भी एफर्ट करते रहना चाहिए। जब हम कोशिश करेंगे तभी तो म्यूजिक लोगों तक पहुंचेगा। वैसे भी अब हमारे पास यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो हमारी क्रिएटिविटी को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
कोंकणी-मराठी फिल्म में काम कर चुकी शाल्मली आगे भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखती हैं। बकौल शाल्मली, मैं रंगमंच से जुड़ी रही हूं। ऐसे में मुझे अगर कोई अच्छा रोल ऑफर होता है तो मैं जरूर एक्टिंग करना चाहूंगी।

Published on:
15 Jul 2018 04:41 pm