जयपुर

Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया 14 से 27 नवम्बर तक का पूर्वानुमान, जानें कब-कब आएगी बारिश

Temperature Drop: दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना, बाकी हिस्सों में शुष्क रहेगा मौसम।
2 min read
Nov 13, 2025
Feature image
Rajasthan cold wave

Rajasthan weather forecast: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केन्द्र ने आगामी दो सप्ताह (14 नवम्बर से 27 नवम्बर 2025) के लिए राज्य के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पहले सप्ताह (14 से 20 नवम्बर) के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, वहीं दूसरे सप्ताह (21 से 27 नवम्बर) में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

विभाग ने बताया कि पहले सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहने की संभावना है, खासकर दक्षिण-पूर्वी भागों में। जबकि दूसरे सप्ताह में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान को लेकर विभाग ने कहा है कि पहले सप्ताह में यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे रह सकता है।

दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना जताई गई है। इसके चलते शीत लहर जैसी स्थिति भी कुछ इलाकों में महसूस हो सकती है। बाकी भागों में तापमान सामान्य रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के मध्य से राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इस बार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण रात्रिकालीन तापमान में गिरावट अधिक स्पष्ट रहेगी। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सिंचाई और देखभाल करते समय रात के तापमान में गिरावट को ध्यान में रखें।

अगले दो हफ्तों में शुष्क रहेगा राजस्थान का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केन्द्र ने आगामी दो सप्ताह के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि 14 नवम्बर से 27 नवम्बर 2025 तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। केवल दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी, दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिक असर

मौसम विभाग के अनुसार पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। विशेषकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सर्दी का प्रभाव ज्यादा रहेगा।

Updated on:
13 Nov 2025 09:17 pm
Published on:
13 Nov 2025 09:17 pm