जयपुर

टीयर दो व तीन शहरों में बढ़ी भागीदारी

अमेजन: दोगुनी हुई ग्राहकों की संख्या
2 min read
Oct 13, 2021
jaipur
टीयर दो व तीन शहरों में बढ़ी भागीदारी

जयपुर. नए ग्राहकों में 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी टियर 2/3 शहरों से आने के साथ ही कोविड के बाद अमेजन पैंट्री, फ्रैश पर पहली बार खरीदारी करने वालों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हुई है। यह कहना है अमेजन के निदेशक (कैटेगरी मैनेजमेंट) सिद्धार्थ नाम्बियार का। उन्होंने कंपनी की रणनीति आने वाली योजनाओं पर चर्चा की।

सवाल: बीते साल किराना (ग्रॉसरी) श्रेणी का प्रदर्शन कैसा रहा ?
जवाब: ग्रॉसरी हमारी राष्ट्रीय डिलिवरी सेवा में सबसे तेजी से उभरने वाली श्रेणियों में से एक रही रही है, जो ड्राई ग्रॉसरी, पर्सनल एंड हैल्थकेयर, खिलौनों, बेबी उत्पादों, पेट उत्पादों और पर्सनल केयर अप्लायंसेज के ग्राहकों के लिए 4एमएम सलेक्शन उपलब्ध कराती है। कोविड 19 के दौरान पर्सनल केयर, ड्राई ग्रॉसरी और मेडिकल डिवाइस में सेलर लिस्टिंग में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अमेजन फ्रैश वर्तमान में 14 शहरों बंगलुरू, दिल्ली, फरीदाबाद, गुडग़ांव, गाजियाबाद, नोएडा, अहमदाबाद, मैसूर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में उपलब्ध है।

सवाल: त्योहारी सीजन के दौरान ग्रॉसरी खरीद का क्या पैटर्न दिख रहा है?
जवाब: पिछले 15 से 18 महीनों के दौरान, हमने बड़ी संख्या में ग्राहकों को ऑनलाइन रुख करते हुए देखा है। ग्राहकों के लगभग 65 प्रतिशत और अमेजन इन पर नए ग्राहकों में से 85 प्रतिशत टियर 2 और 3 शहरों से हैं। इसलिए, उनकी पहली खरीद एक ग्रॉसरी उत्पाद है। हमने आटा, घी, मैदा, चीनी, जैसी खाना पकाने की सामग्री, उपहार के लिए डिब्बाबंद मिठाई, सूखे मेवे और गिफ्ट बॉक्स व स्नैक्स और पेय पदार्थ आदि की खरीद में बढ़ोतरी देखी है।

सवाल: सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कहां से आती देख रहे हैं?
जवाब: अब हमने एक ही स्टोर में सुविधा और वैल्यू दोनों को एकीकृत कर दिया है। हम अपने संयुक्त स्टोरों के माध्यम से विभिन्न शॉपिंग मिशन के साथ 10 शहरों में ग्राहकों को लुभाने की खासी संभावनाएं देखते हैं। शेष भारत के शीर्ष शहरों में, हमने महामारी के बाद ऑनलाइन ग्रॉसरी के लिए काफी स्वीकार्यता देखते हैं। कोविड के बाद नए ग्राहकों में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी टियर 2/3 शहरों से आ रही है और हम ज्यादा संख्या में नए ग्राहकों को लुभाने के लिए इन शहरों में अपनी उपस्थिति और सेवाओं की गुणवत्ता पर काम करना जारी रखेंगे।

Published on:
13 Oct 2021 12:53 am
Also Read
View All
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?