जयपुर

IPL 2026: जयपुर में आज से शुरू हुई टिकटों की ऑफलाइन बिक्री, RR vs SRH और DC मैच के लिए ऐसे खरीदें

IPL Jaipur Tickets: गुलाबी नगर में होने वाले आईपीएल मैच 25 अप्रैल (आरआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद) और 1 मई (आरआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स) के लिए ऑफलाइन टिकट रविवार से बिकने शुरू हो गए हैं।

2 min read
Apr 19, 2026
Indian Premier League 2026 Offline Ticket Sales Begin in Jaipur How to Buy for RR vs SRH and DC Matches
IPL Jaipur Tickets (Patrika File Photo)

Jaipur IPL ticket booking: गुलाबी नगरी में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने प्रशंसकों की भारी मांग को देखते हुए 19 अप्रैल (रविवार) से जयपुर में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम उन फैंस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो ऑनलाइन टिकट हासिल करने से चूक गए थे।

25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रेज इस कदर है कि शनिवार शाम को फेज-1 के ऑनलाइन टिकट महज कुछ ही मिनटों में 'सोल्ड आउट' हो गए। इसी उत्साह को देखते हुए प्रबंधन ने अब फिजिकल काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।

कहां और कैसे मिलेंगे टिकट?

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के अनुसार, क्रिकेट प्रेमी सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे। रोजाना सुबह 11:00 बजे से शाम 06:00 तक। टिकट प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाना, ताकि हर प्रशंसक लाइव मैच का आनंद ले सके।

फॉर्म में 'रॉयल्स', हैदराबाद से हिसाब चुकता करने की तैयारी

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस समय प्रचंड फॉर्म में है। टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। विशेष रूप से अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में टीम ने क्लीन स्वीप (3 में से 3 जीत) किया है।

हालांकि, हैदराबाद ने अपने घर में राजस्थान को 57 रनों से मात दी थी। ऐसे में जयपुर के मैदान पर फैंस को एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

टिकट दरें: जेब पर पड़ेगा थोड़ा ज्यादा भार

इस साल आईपीएल का रोमांच देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। 1800 रुपए (ईस्ट स्टैंड), जो पिछले साल की तुलना में 300 रुपए महंगा है। सबसे महंगा टिकट 40,000 रुपए (ड्रीम लाउंज)।

स्टूडेंट्स को अभी भी इंतजार

फिलहाल, प्रबंधन ने स्टूडेंट्स के लिए रियायती दरों पर टिकटों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑफलाइन बिक्री शुरू होने के बाद छात्रों के लिए विशेष कोटा या डिस्काउंट का एलान किया जा सकता है।

Published on:
19 Apr 2026 07:59 am