जयपुर

Indian Railway : ROB निर्माण कार्य के कारण सात रेलसेवाएं प्रभावित

रेलवे द्वारा भिवानी-हिसार रेलखण्ड के मध्य रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण 14 अक्टूबर गुरूवार 9.50 बजे से 2.50 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Oct 12, 2021
train.jpg
ROB निर्माण कार्य के कारण सात रेलसेवाएं प्रभावित

जयपुर

रेलवे द्वारा भिवानी-हिसार रेलखण्ड के मध्य रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण 14 अक्टूबर गुरूवार 9.50 बजे से 2.50 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि इसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की सात रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 04571 भिवानी-धुरी स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को भिवानी के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04782, रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंषिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04781, बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को बठिण्डा के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 09791, जयपुर-हिसार स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09792, हिसार-जयपुर स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को हिसार के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04733, रेवाडी-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा गुरूवार को रेवाडी से अपने निर्धारित समय 12.50 बजे के स्थान पर 25 मिनट देरी से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी।

Published on:
12 Oct 2021 11:13 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग