जयपुर

International Women’s Day 2026 : राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

International Women's Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है।
less than 1 minute read
International Women's Day 2026 Rajasthan Roadways buses Women can free travel new order issued
फाइल फोटो पत्रिका

International Women's Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। इस विशेष सुविधा का लाभ करीब 8.50 लाख महिलाएं उठा सकती हैं।

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस दिन राज्य की सीमा के भीतर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की साधारण बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी।

एसी और वोल्वो को छोड़कर सभी बसों में लागू होगी यह सुविधा

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि वातानुकूलित और वोल्वो बसों को छोड़कर सभी बसों में यह सुविधा लागू होगी।

8 मार्च को हर साल मनाया जाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राजस्थान सरकार का यह कदम महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को मान्यता देने का भी प्रतीक है। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने समाज और देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही परिवार और समाज के लोग इस दिन महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें सम्मानित महसूस कराते हैं।

Updated on:
06 Mar 2026 07:52 am
Published on:
06 Mar 2026 07:52 am