इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) Auction के बाद टीमों की स्थिति साफ, Rajasthan Royals ने 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया, 14 खिलाड़ियों को खरीदा, छह को किया रीटेन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction 2025) का सोमवार रात सऊदी अरब के जेद्दा में समापन हो गया। इसी के साथ आइपीएल टीमों की स्थिति भी बिलकुल साफ हो गई है। इस बार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है। आइपीएल नीलामी में RR ने 14 खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं छह खिलाड़ी रीटेन किए गए हैं।
आरआर नीलामी में सबसे कम पैसे लेकर उतरी थी। टीम के पास मात्र 41 करोड़ रुपए ही बचे थे। इसके बावजूद टीम ने 14 खिलाड़ियों की खरीद की, साथ ही 30 लाख रुपए बचा भी लिए। टीम ने सबसे अधिक इंगलैण्ड के तेज गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर पर 12.5 करोड़ रुपए खर्च किए।
Rajasthan Royals ने बिहार के 13 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा दांव लगाते हुए 1.10 करोड़ रु. में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उनका चयन राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने किया था। 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान, वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में पदार्पण किया था।
Rajasthan Royals के खेमे में इस बार अभिनेता गोविन्दा के दामाद नीतीश राणा भी खेलते हुए नजर आएंगे। ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों ही क्रम में बैटिंग करने में माहिर नीतीश को रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। नीतीश ऑक्शन में 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। राणा ने साल 2023 में केकेआर की कप्तानी की थी। गौरतलब है कि नितीश राणा रिश्ते में एक्टर गोविंदा के दामाद लगते हैं। नितीश की वाइफ साची मारवाह गोविंदा की भांजी है।
जोफ्रा आर्चर: 12.50 करोड़
तुषार देशपांडे: 6.50 करोड़
वानिन्दु हसरंगा: 5.25 करोड़
महीष तीक्षणा: 4.40 करोड़
नितीश राणा: 4.40 करोड़
फ़ज़लहक़ फ़ारूकी: 2 करोड़
क्वेना मफाका: 1.50 करोड़
आकाश मढवाल: 1.20 करोड़
वैभव सूर्यवंशी: 1.10 करोड़
शुभम दुबे: 80 लाख
युद्धविर सिंह: 35 लाख
कुमार कार्तिकेय सिंह: 30 लाख
कुणाल राठौड़: 30 लाख
अशोक शर्मा: 30 लाख
संजू सैमसन: 18 करोड़
यशस्वी जायसवाल: 18 करोड़
ध्रुव जुरेल: 14 करोड़
रियान पराग: 14 करोड़
सिमरन हेटमायर: 11 करोड़
संदीप शर्मा: 4 करोड़