जयपुर

IPL 2026 : नहीं आई बीसीसीआइ की टीम, क्या जयपुर में नहीं होंगे आइपीएल मैच, संशय बरकरार

IPL 2026 : बीसीसीआइ की टीम अभी तक जयपुर नहीं पहुंची है। न ही स्पोटर्स काउंसिल और आरसीए की ओर से कोई इशारा मिला है। ऐसे में आइपीएल मैंचों के जयपुर में होने पर संशय बरकरार है। हर जुबां पर एक ही सवाल है कि जयपुर में आइपीएल मैच होंगे या नहीं?
2 min read
IPL 2026 BCCI team did not arrive will IPL matches not be held in Jaipur uncertainty remains
फाइल फोटो पत्रिका

IPL 2026 : जैसे-जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे क्रिकेट प्रशंसकों में आइपीएल फीवर चढ़ता जा रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। परन्तु अभी तक न तो बीसीसीआइ की टीम यहां वैन्यू का निरीक्षण करने आई है और न ही स्पोटर्स काउंसिल और आरसीए की ओर से कोई इशारा मिला है। ऐसे में आइपीएल मुकाबलों के जयपुर में होने संशय बरकरार है।

बीसीसीआई की टीम मंगलवार को जयपुर आने वाली थी पर आलाधिकारी उसका इंतजार करते रहे और टीम नहीं आई। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआइ की टीम का यहां नहीं आना आइपीएल मुकाबले के गुलाबीनगर में होने को संशय में डाल रहे हैं। हालांकि अभी तक आइपीएल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है और आलाधिकारी आइपीएल यहां कराने के पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की अरुचि का कारण

आइपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) इन कारणों से यहां खेलने में रुचि नहीं ले रहा। इनमें राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में आपसी विवाद, एसएमएस स्टेडियम में नार्थ स्टैंड आदि दर्शकों के बैठने की सुविधा के असुरक्षित होने और मैचों के दौरान फ्री पास की मांग, एसएमएस का एमओयू, पिछले आइपीएल में आरआर पर लगे आरोप आदि शुमार हैं।

सीएस ने लिखा था बीसीसीआइ को पत्र

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हाल ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को पत्र लिखकर जयपुर में आइपीएल कराने का आग्रह किया था। पत्र में लिखा गया था कि आप अपनी टीम भेजें और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। हमने एसएमएस स्टेडियम की दो विश्वसनीय एजेंसियों से जांच कराई है। दोनों ने एसएमएस को आइपीएल के लिए दुरुस्त बताया। हम आपको सेफ्टी और सिक्योरिटी दोनों प्रदान करेंगे।

वहीं आइपीएल मुद्दे पर आरसीए कंवीनर डीडी कुमावत ने भी अनभिज्ञता जाहिर की। पूर्व में आइपीएल फ्रेंचाइजी ने स्टेडियम का सुरक्षा सर्वे कराया था उसमें यहां खामियां बताई गई थीं।

Updated on:
18 Feb 2026 11:25 am
Published on:
18 Feb 2026 10:42 am