
सज्जनगढ़. सांसद राजकुमार रोत का स्वागत करते कार्यकर्ता। फोटो पत्रिका
Rajasthan Panchayat Elections : भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बड़ा ऐलान किया। बीएपी पार्टी पदाधिकारियों ने घोषणा की कि भारत आदिवासी पार्टी पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। बीएपी की ओर से आमसभा एवं मिलन समारोह यहां सांसद राजकुमार रोत, बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा, जिसमें राजकीय कॉलेज खोलने, लाइब्रेरी तथा बस परिवहन सुविधा शुरू करने की मांग शामिल थी। ग्रामीणों ने सतसेरा से बांसवाड़ा और कुशलगढ़ से अहमदाबाद तक नियमित बस सेवा प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई।
सांसद राजकुमार रोत ने हिम्मतगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार नए कक्षों के निर्माण की घोषणा की। सभा में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने घोषणा की कि भारत आदिवासी पार्टी पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। संचालन विनोद बारिया ने किया। इससे पूर्व भीलकुआं चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से सांसद का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
Updated on:
18 Feb 2026 09:34 am
Published on:
18 Feb 2026 09:34 am
