17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान न्यूज: अगले माह अटक सकती है 32 हजार की पेंशन, अब चूके तो होगी परेशानी

प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 32 हजार से अधिक लाभार्थियों के लिए अगला माह नई मुसीबत ला सकता है।

2 min read
Google source verification

representative picture (patrika)

बांसवाडा। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 32 हजार से अधिक लाभार्थियों के लिए अगला माह नई मुसीबत ला सकता है। सत्यापन कार्य पूरा नहीं होने से उनकी पेंशन की राशि अटक सकती है। दरअसल, विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों को वर्ष में एक बार बायोमैट्रिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होता है। विभाग की ओर से बार-बार आगाह किए जाने के बावजूद कई लाभार्थियों ने अब तक बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं करवाया है।

यह है मामला

बांसवाड़ा जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से हर माह वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग पेंशन आदि पेंशन योजनाओं से जिले में 2 लाख 34 हजार 147 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रावधानों के मुताबिक वर्ष में एक बार लाभार्थियों को बायोमैट्रिक सत्यापन करवाना होता है। चलने-फिरने में असक्षम या अतिबुजुर्ग श्रेणी के लाभार्थी अपने किसी संदेश वाहक के साथ मोबाइल ओटीपी तथा सक्षम अधिकारी के माध्यम से सत्यापन करवाने की छूट है। जिले में अब तक 2 लाख 886 लाभार्थियों का ही सत्यापन हुआ है।

यूं करवा सकेंगे सत्यापन

  • मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर आएजेएसएसपी एण्ड फेस आरडी एप मोबाइल में डाउनलोड करके लाभार्थी फेस रिकॉग्नाइजेशन के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं।
  • लाभार्थी ई-मित्र पर जाकर बयोमैट्रिक से करवा सकते हैं।
  • बुजुर्ग आधार एवं जनाधार के माध्यम से ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं।
  • विकास अधिकारी कार्यालय में जाकर बुजुर्ग स्वयं का सत्यापन करवा सकेंगे। विकास अधिकारी पेंशन कार्यालय जयपुर ई-मेल करेंगे।

ये हैं प्रमुख कारण
. बुजुर्गों के थंब इंप्रेशन नहीं आना
. आधार से ओटीपी नहीं आना
. मृतकों का चिन्हिकरण नहीं होने से उनके भी आंकड़े जुड़े होना
. दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की दिक्कत

पेंशन योजना : सत्यापन की स्थिति

क्रमांकब्लॉकलाभार्थीसत्यापन शेष
1आनंदपुरी21,3823,195
2अरथुना14,9251,925
3बागीदोरा17,5352,368
4बांसवाड़ा26,9983,887
5छोटी सरवन10,7692,008
6गढ़ी28,3464,616
7गांगड़तलाई14,2981,156
8घाटोल37,9927,305
9कुशलगढ़24,4292,231
10सज्जनगढ़23,1923,493
11तलवाड़ा14,2801,077
कुल2,34,14732,261

अधिकारी ने कहा…
बायोमैट्रिक सत्यापन का कार्य 88.62 फीसदी पूर्ण हो गया है। शेष लाभार्थियों के सत्यापन के लिए कई तरह के विकल्प दिए हैं। लाभार्थियों को सीधे संपर्क कर सत्यापन के कार्य को गति दी जा रही है। पेंशनर एवं उनके परिजन से भी आह्वान किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द सत्यापन करवाएं।

  • नानूराम रोत, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बांसवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग