जयपुर

Iran Israel War : खाड़ी देशों में जंग की गूंज, राजस्थान की बढ़ी धड़कनें, जयपुर से मिडिल ईस्ट की सभी फ्लाइट्स रद्द

Iran Israel War : अमरीका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात का असर शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी साफ नजर आया। एयरलाइंस कंपनियों ने रविवार को जयपुर से मिडिल ईस्ट के लिए संचालित होने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं।

2 min read
जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे गल्फ कंट्री जाने वाले यात्री। फोटो पत्रिका

Iran Israel War : अमरीका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात का असर शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी साफ नजर आया। हालात को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने रविवार को जयपुर से मिडिल ईस्ट के लिए संचालित होने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। वहीं शनिवार को एक फ्लाइट का संचालन पूरी तरह से रद्द रहा। यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। दरअसल, हमलों के बाद दुबई का एयर स्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इसके चलते वहां से किसी भी फ्लाइट की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। शनिवार शाम शारजाह जाने वाली फ्लाइट का संचालन ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया। इसके अलावा एतिहाद एयरलाइंस की आबूधाबी आने-जाने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। अचानक फ्लाइट रद्द होने से कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जिन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज-2 पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा

हालांकि शनिवार शाम साढ़े सात बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट जयपुर पहुंची, लेकिन रविवार सुबह स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली उड़ानें, एतिहाद की आबूधाबी और सलाम एयर की मस्कट जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गईं।

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

हालात को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी अवश्य लें।

रिशेड्यूल और रिफंड की मांग

एयरलाइन प्रतिनिधियों के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उनमें से अधिकांश अगले दिन की बजाय होली के बाद यात्रा करना चाह रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्री टिकट का रिफंड लेने में भी रुचि दिखा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा करना सुरक्षित रहेगा।

होली पर आने वाले लोग फंसे

अमूमन इन देशों में बड़ी संख्या में राजस्थानी रहते हैं। होली पर काफी लोग आते हैं लेकिन अब युद्ध के हालात पैदा होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। इधर, उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

अबू धाबी में फंसे जयपुर के लोग

अबू धाबी में जयपुर के कई लोग फंसे हुए हैं। वहां फंसे लोगों ने बताया कि ईरान ने अबू धाबी, दुबई आदि पर भी हमला किया है जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। हालांकि मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर दिया गया है।

शहर के महेश नगर निवासी मुकेश शर्मा (परिवर्तित नाम) कंपनी की ओर से ग्रुप के साथ अबू धाबी गए हैं। मुकेश ने जयपुर में परिजनों को जानकारी दी है कि वह जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां उनकी कंपनी के साथ करीब 500 से अधिक लोग मौजूद हैं। कंपनी का एचआर भारतीय दूतावास के संपर्क में है।

मुकेश अबू धाबी से 1 मार्च को जयपुर लौटने वाले थे। जिस स्थान पर वे ठहरे हुए हैं, उससे करीब 30 से 40 किमी दूर अबू धाबी में ईरान ने अमरीकी की ठिकानों को निशाना बनाया। भारत आने वाली सभी उड़ानें फिलहाल रद्द कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Jaipur E-Bus : जयपुर में 6 साल तक क्यों नहीं चल पाई ई-बसें, सीएजी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें

Published on:
01 Mar 2026 08:09 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर