
फाइल फोटो पत्रिका
Railways Holi Gift : रेलवे ने राजस्थान को होली गिफ्ट दिया। होली पर अतिरिक्त यात्रीभार देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा से वडोदरा के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल 1,8,15, 22 व 29 मार्च को (05 ट्रिप) वडोदरा से प्रत्येक रविवार रात 9.35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल 2,9,16,23 व 30 मार्च को (05 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार रात 8.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी।
आवाजाही के दौरान यह ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी की अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 3 से 9 मार्च तक 9 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
Updated on:
01 Mar 2026 07:27 am
Published on:
01 Mar 2026 07:27 am
