1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान वेदर अपडेट: होली-धुलंडी पर कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम? जयुपर में दिन का पारा 32 डिग्री, फतेहपुर और बाड़मेर सबसे गर्म

Rajasthan Weather: प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है। शनिवार को जयपुर सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा। जयपुर में दिन का पारा 32.0 डिग्री रहा। वहीं, रात का पारा 20 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री रहा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 01, 2026

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update (Patrika Creative Photo)

Rajasthan Weather Update: जयपुर: राजस्थान में इस बार गर्मी ने उम्मीद से पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च का महीना शुरू होते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि शनिवार को जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिसने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के संकेत दे दिए हैं।

बाड़मेर और फतेहपुर में सबसे गर्म दिन

प्रदेश में गर्मी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शनिवार को बाड़मेर और सीकर का फतेहपुर सबसे गर्म इलाके रहे, जहां पारा 35.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

हैरान करने वाली बात यह है कि श्रीगंगानगर, पिलानी और बीकानेर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने और शुष्क हवाओं के चलते धूप की तीव्रता बढ़ गई है।

रातें भी होने लगीं गर्म

सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि अब रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर, बाड़मेर और फलोदी में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे अब रातों में भी हल्की गर्मी और उमस महसूस होने लगी है।

  • फलोदी: 21.2°C (न्यूनतम)
  • बाड़मेर: 21.4°C (न्यूनतम)
  • जयपुर: 20.0°C (न्यूनतम)

होली पर 'हीटवेव' का अलर्ट?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन होली और धुलंडी के आसपास पारा 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव (लू) का दौर शुरू हो सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।