28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heatwave Alert: फरवरी की तपिश के बाद मार्च में और चढ़ेगा पारा, अगले सप्ताह 2-3 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

Dry Weather: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 28, 2026

Heatwave Tips

Heatwave Tips

March Heat Wave: जयपुर. राजस्थान में फरवरी के अंतिम दिनों से जारी गर्मी का असर अब मार्च की शुरुआत में और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि वहां से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से फिलहाल बादल या वर्षा की कोई खास संभावना नहीं है और मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए गए। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। इससे दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

फरवरी की तपिश के बाद अब मार्च में गर्मी लोगों को और सताएगी। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।