
जयपुर/दिल्ली। राजस्थान के छात्र नेता विनोद जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में दिल्ली जा रहे समर्थकों का जोश 'हंगामे' में तब्दील हो गया। जयपुर से दिल्ली के रास्ते स्थित एक टोल प्लाजा पर राजस्थान NSUI की चर्चित नेता रितु बराला और अंकित चौधरी की टोल कर्मचारियों के साथ तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बैरियर तोड़कर गाड़ियां निकालने की कोशिश की गई, जिससे टोल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजस्थान से दिल्ली जा रहे छात्र नेताओं का काफिला टोल पर रुकने को तैयार नहीं था।
दोनों ही चेहरे राजस्थान की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने छात्र नेताओं की इस 'दबंगई' की आलोचना शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि एक तरफ संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन है, वहीं दूसरी ओर इस तरह का व्यवहार प्रदेश की छवि खराब करता है।
यह विडंबना ही रही कि जिस समय दिल्ली के NSUI मुख्यालय में सचिन पायलट युवाओं को 'अनुशासन और संघर्ष' का पाठ पढ़ा रहे थे, ठीक उसी समय उनके ही प्रदेश के छात्र नेता बॉर्डर पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। हालांकि, इस मामले पर अभी तक विनोद जाखड़ या संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
टोल प्लाजा प्रबंधन ने इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों से बदसलूकी के मामले में कानूनी कार्रवाई की तलवार इन छात्र नेताओं पर लटक सकती है।
Updated on:
28 Feb 2026 03:50 pm
Published on:
28 Feb 2026 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
