जयपुर

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, इन मार्गो पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों को होगा फ़ायदा

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, इन मार्गो पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों को होगा फ़ायदा
2 min read
Apr 27, 2018
train
train

दिल्ली के साथ ही राज्य के कई स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली नौ ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से यात्रियों को अधिक बर्थ मिल सकेंगी। अधिक ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी आगामी माह के लिए की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण कुमार जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19715/19716, जयपुर-लखनऊ-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक सैकंड मय थर्ड एसी का डिब्बा बढ़ाने से यात्रियों को 56 बर्थ अधिक मिल सकेंगी।

इसी तरह गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी और एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी की अस्थाई बढोतरी से यात्रियों को मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से 144 सीट एवं थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक मिल सकेंगी।

गाड़ी संख्या 14704/14703, लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ एक्सप्रेस में भी दो डिब्बे बढ़ाने से 136 सीट बढ़ गई हैं।
गाड़ी संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस में भी दो डिब्बे बढ़ाने से 136 बर्थ अधिक उपलब्ध होंगी।
गाड़ी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक डिब्बा
गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक डिब्बा
गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-फजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस मेें एक डिब्बा
गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बे
गाड़ी संख्या 22478/22477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा में एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-नान्देड-श्रीगंगानगर एवं श्रीगंगानगर-जम्मूतवी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जा रहे है। सवारी गाड़ी की रद्द रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर मारवाड़ जंक्शन-मावली-मारवाड़ जंक्शन सवारी गाड़ी 28 अप्रेल से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़े

Published on:
27 Apr 2018 09:10 pm