23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में यहां बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ में उड़ गए शादी के टेंट, मौसम विभाग ने दी ऐसी चेतावनी

दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी..

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 27, 2018

dust strom

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। गर्मी ने सभी को बेचैन कर रखा है। जहां शुक्रवार को लोग पूरे दिन घर के बाहर निकलने से बचते रहे। वहीं प्रदेश के सीकर जिले में अनेक जगह अपराह्न करीब पौने पांच बजे आए तेज अंधड़ ने आमजन को परेशान कर दिया। तेज अंधड़ के कारण कई जगह बिजली गुल हो गई। दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।

शादी वाली जगहों पर ज्यादा परेशानी
तेज अंधड़ ने आमजन को तो परेशान किया ही, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी शादी वाले घरों में हुई। कई जगह शादी के टेंट उड़ गए। समारोह स्थल पर शादी की सारी व्यवस्थाएं बिगड़ गई। अंधड़ के कारण घरों में चारों तरफ मिट्टी ही मिट्टी जमा हो गई।


मौसम विभाग ने दी चेतावनी
गत दो-तीन दिनों में तापमान में एकाएक आए उछाल से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने थार में लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने अगले दो तीन दिन तक थार के कई जिलों में हीट वेव का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान उन जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। पारे में आए उबाल से लोगों को लू व तापघात का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को राजधानी जयपुर के तापमान में एक डिग्री का मामूली अंतर आया और ये 41 डिग्री मापा गया। गुरूवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सरहदी जिले बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी रही। जैसलमेर में रात का तापमान 26 व दिन का 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी से यहां धोरे तपने लगे। बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री मापा गया। दूरस्थ इलाकों में गर्मी का असर और ज्यादा था। टीले के पास के गांवों और ढाणियों में लू के थपेड़े चल रहे थे। बात करें जोधपुर की तो यहां तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया।