जयपुर

सुरक्षित डिजिटल सेवा देना जरूरी

एक्सट्रा ट्रस्ट कर रही योजना का विस्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2023, 12:39 AM IST
jaipur
सुरक्षित डिजिटल सेवा देना जरूरी

नई दिल्ली. भारत में अपनी घरेलू सुविधाओं और संचालन का विस्तार कर क्षेत्रीय और दूरदराज तक पहुंच बढ़ाने के लिए 'एक्सट्रा ट्रस्ट नई योजना बना रहा है। साथ ही भविष्य में अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में अपनी सेवाओं की पेशकश शुरू करने की योजना है। 'एक्सट्रा ट्रस्ट जिन शहरों में प्रवेश करने का लक्ष्य बना रहा हैं उनमें दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता शामिल हैं। अपनी अत्याधुनिक प्रक्रियाओं और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ 'एक्सट्रा ट्रस्ट डिजीसाइन प्राइवेट लिमिटेड भारत में ई- गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। 'एक्सट्रा ट्रस्ट डिजीसाइन के संस्थापक सुखबीर सिंह कुकरेजा ने कहा कि हम डिजिटल तकनीकों को अपनाने और तेजी से डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने वाले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार हैं। हम योगदान देकर भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के साथ ही विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में ई- कॉमर्स और प्रौद्योगिकी का विकास में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए सभी तरह से तैयार हैं। हम नई तकनीकों का निर्माण कर तकनीकी बेंचमार्क बनाने के लिए सहयोग कर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने और उद्योग के रुझानों की भविष्यवाणी कर भारत में डिजिटल परिवर्तन की सुरक्षित सुविधा में भी योगदान दे रहे हैं।

Updated on:
20 May 2023, 12:39 AM IST
Published on: