जयपुर

136 साल का हमारा अल्बर्ट हॉल… इसलिए पर्यटकों को लुभा रहा

Jaipur Albert Hall Museum जयपुर। रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का सोमवार को 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। पर्यटकों को दिनभर फ्री में अल्बर्ट हॉल दिखाया गया। 136th Foundation Day सुबह से अल्बर्ट हॉल देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिनभर 3 हजार 225 पर्यटकों ने अल्बर्ट हॉल देखा। पांरपरिक तरीके से स्वागत होता देख देशभर से आए पर्यटक खुश भी नजर आए।

less than 1 minute read
Feb 22, 2022
136 साल का हमारा अल्बर्ट हॉल... इसलिए पर्यटकों को लुभा रहा

Jaipur Albert Hall Museum जयपुर। रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का सोमवार को 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। पर्यटकों को दिनभर फ्री में अल्बर्ट हॉल दिखाया गया। 136th Foundation Day सुबह से अल्बर्ट हॉल देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिनभर 3 हजार 225 पर्यटकों ने अल्बर्ट हॉल देखा। पांरपरिक तरीके से स्वागत होता देख देशभर से आए पर्यटक खुश भी नजर आए।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का निर्माण 21 फरवरी 1887 में किया गया। इसमें चौथी से 14वीं शताब्दी तक की पुरा महत्व की सामग्रियां मौजूद है। इनमें मूर्तियां, हथियार, गलिचे, सिक्के सहित अन्य पुरा महत्व की सामग्री है। पर्यटकों के लिए यहां 2700 पुरा महत्व की सामग्री प्रदर्शित कर रखी है, जबकि 23 सौ साल पुरानी मिश्र की मम्मी भी पर्यटकों के लिए यहां आकर्षक का केन्द्र है। हालांकि अल्बर्ट हॉल में करीब 20 हजार सामग्रियां है।

मुम्बई से अल्बर्ट हॉल देखने आई जिनल व्यास ने बताया कि भारतीय कल्चर काफी पंसद है, यहां अल्बर्ट हॉल में पुरा महत्व की कई वस्तुए देखने को मिली। इन्हें देखकर काफी अच्छा लगा।
मुम्बई से आए श्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थानी कल्चर के साथ यहां की स्वागत परंपरा काफी पसंद आई। यहां अल्बर्ट हॉल के स्थापना दिवस पर यहां के स्टाफ की ओर से किए गए स्वागत से हम खुश है।
पंजाब से जयपुर घूमने आई इन्द्रजीत कौर ने बताया कि अल्बर्ट हॉल का आर्किटेक्चर देखकर अच्छा लगा, यह इमारत काफी अच्छी बनाई गई है। स्थापना दिवस पर यहां पर्यटकों का स्वागत करना अच्छा लगा। राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला।

Published on:
22 Feb 2022 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर