जयपुर

BIG NEWS: जयपुर सेंट्रल जेल में PAK कैदी की हत्या! जेल प्रशासन में हडकंप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2019, 2:47 PM IST
jaipur jail
जयपुर सेंट्रल जेल में पाक कैदी की हत्या !, तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर।

जयपुर सेंट्रल जेल (Jaipur Central Jail) में बुधवार को Pakistan के कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की इस वारदात से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में जेल में बंद तीन बंदियों का नाम सामने आ रहा है। जिनसे पूछताछ जारी है। अभी पाक कैदी के मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी पुलिस के अधिकारी इस मामले में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी और लाल कोठी थाना पुलिस जेल परिसर का मौका मुआयना कर रहे हैं। उनके बाहर आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अभी तक हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलवामा हमले का असर तो नहीं
सूत्रों के अनुसार पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना हुआ है। इसके चलते यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि पाकिस्तान कैदी की बंदियों ने हत्या की है।

Published on: