जयपुर

जयपुर में यहां फोरलेन अंडरपास का काम शुरू, 14.37 करोड़ होंगे खर्च; जाम से मिलेगी निजात

Jaipur Four-Lane Underpass: जयपुर में बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास फोरलेन अंडरपास का काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। यह अंडरपास 14.37 करोड़ रुपए की लागत तैयार होगा।
less than 1 minute read
Feb 25, 2026
Four-lane underpass
Photo: AI generated

Jaipur News: जयपुर के निकटवर्ती बैनाड़ रेलवे स्टेशन से बोयथावाला के फाटक संख्या 91-92 के बीच मंगलवार को फोरलेन अंडरपास निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। 14.37 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास की शुरुआत जेसीपी मशीन की पूजा-अर्चना से की गई। जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।

अतिथियों ने बताया कि अंडरपास बनने से यातायात व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा। पहले रेलवे फाटक पर अक्सर जाम लग जाता था, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती थी। अब बड़े वाहनों सहित चार पहिया वाहन भी सुगमता से गुजर सकेंगे।

समय की होगी बचत, व्यापार को मिलेगी नई गति

बोयथावाला और वैनाड़ रोड औद्योगिक आवासीय दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र हैं, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। अंडरपास से समय की बचत होगी, ईंधन की खपत घटेगी और व्यापार को नई गति मिलेगी।

बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास बोयथालावा में फोरलेन अंडरपास के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

स्थानीय नागरिकों ने इस सौगात पर खुशी जताई और कहा कि यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्य को साकार करने में नगर चेयरमैन रश्मि सैनी, राजेंद्र कारोडिया और निवर्तमान सरपंच सीताराम सैनी के प्रयासों को सराहा गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के ओएसडी हनुमान सिंह, विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Updated on:
25 Feb 2026 12:01 pm
Published on:
25 Feb 2026 09:40 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम