
एलिवेटेड रोड। पत्रिका फाइल फोटो
Jaipur Traffic Relief Plan: राजधानी जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया गया है। जयपुर शहर में 14 फ्लाईओवर व एलिवेटेड रोड, 9 रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इस मेगा मोबिलिटी प्लान के लागू होने के बाद जयपुर में सफर आसान होगा और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट (यूडीएच) और आरआई-टीईसी ने जयपुर के लिए जो कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार किया है, उसमें 1 करोड़ से ज्यादा की आबादी को राहत देने के लिए बड़े रोड अपग्रेड का प्रस्ताव रखा है। कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान 2055 के तहत जयपुर शहर में 14 जगहों पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड, नौ जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास और 25 मुख्य सड़कों पर 86 किमी रोड को चौड़ा करने का प्लान है।
मुख्य सुझावों में जेडीए सर्कल से मोती डूंगरी सर्कल तक जेएलएन मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाना शामिल है। इसके अलावा गोपालपुरा पुलिया के नीचे 700 मीटर चौड़ा अंडरपास और झालाना डूंगरी से जगतपुरा रोड तक झालाना बाईपास पर 4.4 किमी लंबा एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान है। जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जल्द ही चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगानेर सर्कल तक 12 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का काम शुरू करेगी।
जेडीए अधिकारियों के मुताबिक इसमें एनएचएआई का भी अपना रोल होगा। सिफारिशों के मुताबिक एनएचएआई अजमेर एक्सप्रेसवे पर 200 फीट बाईपास क्रॉसिंग पर दिल्ली जाने वाला फ्लाईओवर बनाएगा। जयपुर जंक्शन और कलक्ट्रेट को जोड़ने वाली सड़क, हीरापुरा बस टर्मिनल, एयरपोर्ट टर्मिनल एक, प्रस्तावित पिंजरापोल मेट्रो स्टेशन और गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा त्रिमूर्ति सर्कल और ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुद्वारा जंक्शन को जोड़ने वाले गोविंद मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है।
एलिवेटेड रोड: जेडीए सर्कल से मोती डूंगरी सर्कल तक जेएलएन मार्ग, झालाना डूंगरी से जगतपुरा रोड तक झालाना बाईपास पर, चौराड़िया पेट्रोल पंप से सांगानेर सर्किल और अरण्य भवन से जगतपुरा रोड तक।
फ्लाईओवर: टोडी मोड़, नींदड़ मोड़, 14 रोड जंक्शन (सीकर रोड), जेएलएन मार्ग, विजय द्वार, कानोता, सांगानेर, बिलवा, 200 फीट बाईपास और डीसीएम रोड पर।
ओवरब्रिज: सिरसी, कालवाड़, मालवीय नगर और हाथोज में।
अंडरपास: कनकपुरा, बिंदायका, महेश नगर, करतारपुरा और जगतपुरा में।
Updated on:
24 Feb 2026 04:59 pm
Published on:
23 Feb 2026 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
