जयपुर

दुखों के ‘पहाड़’ को चीरकर कोमल ने बनाई सफलता की ‘राह’, पति के निधन के बाद पहले ही प्रयास में RAS में चयन

RAS Success Story : अजमेर रोड स्थित रामचंद्रपुरा की बहू कोमल यादव ने विपरीत परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय अपने हौसले से राजस्थान प्रशासनिक सेवा में सफलता का परचम लहराया है।

2 min read
Apr 21, 2026
आरएएस चयनित कोमल परिजनों के साथ। फोटो पत्रिका

RAS Success Story : जयपुर। अजमेर रोड स्थित रामचंद्रपुरा की बहू कोमल यादव ने विपरीत परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय अपने हौसले से राजस्थान प्रशासनिक सेवा में सफलता का परचम लहराया है। कोमल ने विधवा कोटे में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज का भी नाम रोशन किया है।

कोमल, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव की पौत्रवधू और कन्हैयालाल यादव की पुत्री हैं। उनके जीवन में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक सड़क दुर्घटना में उनके पति हिमांशु यादव का असामयिक निधन हो गया। इस घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालते हुए जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें

JEE Main 2026 Result: कोटा के छात्र कबीर छिल्लर ने जेईई परीक्षा में किया टॉप, 300 में से 300 अंक प्राप्त कर हासिल की पहली रैंक

कोमल की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कोमल ने प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया। उन्होंने पूरी एकाग्रता और दृढ़ निश्चय के साथ आरएएस परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहरा दिया। कोमल की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। कोमल की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन और क्षेत्रवासी उनकी इस सफलता को प्रेरणादायक मान रहे हैं।

अनिता चौधरी।

आइपीएस भाई की प्रेरणा, बहन का आरपीएस में चयन

वहीं, बिचून तहसील के जेवलिया का बास के एक किसान परिवार ने सफलता की नई इबारत लिखी है। स्व. खेमचंद चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी के आइपीएस में चयन के बाद अब उनकी बड़ी बहन अनिता चौधरी ने आरएएस परीक्षा में 812वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया है।

एक ही परिवार के दो भाई-बहन का प्रतिष्ठित सेवा में चयनित युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। इस सफलता पर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, मौखमपुरा प्रशासक रामजीलाल चौधरी, गाडोता प्रशासक शिवजीराम खुर्डिया ने बधाई दी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: दो सगे भाइयों की शानदार सफलता, एक बना RAS तो दूसरा स्कूल व्याख्याता
Also Read
View All