20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2026 Result: कोटा के छात्र कबीर छिल्लर ने जेईई परीक्षा में किया टॉप, 300 में से 300 अंक प्राप्त कर हासिल की पहली रैंक

JEE Main 2026 Result: एनटीए की ओर से जेईई मेन 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। साथ ही जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक भी जारी कर दी गई है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Apr 20, 2026

kabir chhillar

कोटा के स्टूडेंट कबीर छिल्लर । फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। साथ ही जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक भी जारी कर दी गई है। इस बार 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शीर्ष पर है। आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना दोनों ही राज्यों से पांच-पांच विद्यार्थियों में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है।

राजस्थान दूसरे स्थान पर

राजस्थान इस सूची में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान से 4 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। राजस्थान से 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कबीर छिल्लर, अर्णव गौतम, यशवर्धन व चिरंजीब कार हैं। कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की है। परिणाम में 100 परसेंटाइल क्लब में कोई फीमेल कैंडिडेट नहीं है।

सभी श्रेणियां की जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाइंग-कटऑफ में बढ़त

जेईई मेन परीक्षा में शिफ्टों की संख्या कम होने के बावजूद भी 100 परसेंटाईल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में जनरल कैटेगरी के लिए सर्वाधिक क्वालीफाइंग कटऑफ वर्ष 2024 में थी। परीक्षा परिणाम के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2026 की क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी कर दी गई है।

वर्ष 2026 में सभी कैटेगरी की जेईई एडवांस्ड क्वालीफाइंग कटऑफ में वर्ष 2025 की तुलना में बढ़त दर्ज की गई। जेईई मेन 2026 की मेरिट सूची के आधार पर 2.5 लाख विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई घोषित किया जाएगा।

मेहनत और सटीक रणनीति का परिणाम

कोटा कोचिंग के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने जेईई मेन सेशन-1 में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। सेशन-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परिवार मूलतः दिल्ली-एनसीआर गुरुग्राम से है। पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर तैयारी की।

कबीर की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, सटीक रणनीति और सेल्फ एनालिसिस का परिणाम है। कबीर के पिता मोहित छिल्लर आइआइटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका छिल्लर प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कबीर को 10वीं में 98 प्रतिशत अंक मिले थे।

100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की राज्यवार संख्या

आंध्र प्रदेश : 5
तेलंगाना : 5
राजस्थान : 4
दिल्ली-एनसीटी : 3
महाराष्ट्र : 2
हरियाणा : 2
चंडीगढ़ : 1
उड़ीसा : 1
गुजरात : 1
तमिलनाडु : 1
बिहार : 1