जयपुर

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज-2 पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज 2 पर नया अपडेट। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बड़ी घोषणा की है।

less than 1 minute read
Jaipur Metro Phase 2 New update CM Bhajan Lal big announcement
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Jaipur Metro : सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब देते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने कहाकि जयपुर मेट्रो फेज 2 का जल्द शिलान्यास होगा। इस फेज में लगभग 42.80 किलोमीटर लम्बा नया कॉरिडोर बनेगा। इसकी लागत करीब 13,600 करोड़ रुपए लागत होगी।

कनेक्टिविटी बेहतर होगी, दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज 2 के बनने से जयपुर के के ट्रैफिक भार में काफी कमी आएगी। इस विस्तार से मेट्रो नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा। जयपुर के प्रमुख इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जयपुर मेट्रो फेज-2 में बनाए जाएंगे 36 मेट्रो स्टेशन

सीएम भजनलाल ने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का रूट बेहद सुविधाजनक है। यह रूट ट्रैफिक सर्वे, फील्ड स्टडी और आर्थिक विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। नया फेज में मेट्रो टोड़ी मोड़ (सीकर रोड) से लेकर प्रह्लादपुरा (टोंक रोड के पास रिंग रोड) तक चलेगी। यह करीब 43 किमी लंबा कॉरिडोर होगा। इसमें 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

पहले की डीपीआर में अधिक क्षेत्र कवर नहीं

सीएम भजनलाल ने बताया कि पहले की डीपीआर में सिर्फ अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक 23 किमी और 20 स्टेशन का प्रस्ताव था, पर अब रूट को बढ़ा दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक जनता को मेट्रो का फायदा मिल सके। यह कॉरिडोर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को जोड़ेगा।

जगतपुरा और वैशाली नगर में मेट्रो विस्तार पर भी विचार

सीएम भजनलाल ने कहा कि साथ ही राजस्थान सरकार जगतपुरा और वैशाली नगर जैसे तेजी से बढ़ रहे रिहायशी इलाकों में मेट्रो विस्तार पर भी विचार कर रही है। वहीं जयपुर मेट्रो का फेज-1 कॉरिडोर मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक संचालित हो रहा है।

Published on:
28 Feb 2026 02:17 pm