जयपुर

Hybrid Work Culture : ऑफिस वर्किंग कल्चर में आया नया Trends, हाइब्रिड कल्चर बन गई सबकी पहली पसंद

Hybrid Work Culture : राजस्थान की राजधानी जयपुर के ऑफिस वर्किंग कल्चर में एक नया नया Trends चल रहा है। वर्कफ्रॉम होम के बाद अब हाइब्रिड कल्चर सबकी पसंद बना है। जानें हाइब्रिड कल्चर क्या है?

2 min read
Hybrid Work Culture : ऑफिस वर्किंग कल्चर में आया नया Trends

Hybrid Work Culture : ऑफिस वर्किंग कल्चर में लगातार बदलाव आ रहे हैं। कोविड काल में अचानक एक ऐसा Trend चला जिसके बारे में कर्मचारियों ने सोचा भी नहीं था। उस का नाम वर्कफ्रॉम होम था। जीहां, पिछले कुछ साल से ऑफिस वर्किंग कल्चर में काफी नए ट्रेंड्स देखने में आए हैं। वर्कफ्रॉम होम के बाद अब युवा हाइब्रिड वर्क कल्चर में काम करना पसंद कर रहे हैं। राजस्थान की राजधानी पिंकसिटी जयपुर के करीब 35 फीसदी दफ्तरों में कर्मचारियों को हाइब्रिड वर्क कल्चर में काम करने की अनुमति दी जा रही है। इस वर्किंग स्टाइल में कर्मचारी सप्ताह में 2 से 3 दिन घर से और बचे हुए 2 दिन ऑफिस में कार्य कर रहा है। युवाओं का कहना है कि इस तरह की वर्किंग से उन्हें एक्स्ट्रा गतिविधियों के लिए भी समय मिल जाता है और वे अपने अनुसार फ्रीलांसिंग या अपनी रुचि का कार्य भी कर सकते हैं, जिससे उनकी एक्स्ट्रा ग्रोथ भी हो रही है।

स्ट्रेस फ्री रहते हैं कर्मचारी - मनोरोग विशेषज्ञ

मनोरोग विशेषज्ञ रोमा चेलानी का कहना है कि हाइब्रिड कल्चर एक बेहतरीन वर्क कल्चर हैं। इसमें कर्मचारियों को स्ट्रेस कम होता है। जब व्यक्ति को स्ट्रेस कम होगा तो वो बेहतर काम कर सकेंगे। इससे कंपनी की ग्रोथ भी बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें -

हाइब्रिड कल्चर क्या है जानें?

वर्क फ्रॉम होम के बाद अब ‘हाइब्रिड कल्चर’ का नया ट्रेंड चल गया है। ‘हाइब्रिड कल्चर’ में कंपनी और कर्मचारी की सहूलियत के हिसाब से काम का मॉडल तय होता है। यानि की हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस में काम तो कुछ दिन घर से काम। जेंसलर इंडिया वर्कप्लेस के सर्वे बताता है कि, 3 में से 2 व्यक्ति हाइब्रिड वर्क करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
20 Jun 2024 03:08 pm
Published on:
20 Jun 2024 03:04 pm
Also Read
View All
राजस्थान बन रहा नशे का गढ़, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स; हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी

चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: बाजारों में मुनाफावसूली का दौर, एक ही झटके में इतने हजार टूटे दाम

Rajasthan Panchayat Election: क्या अनपढ़ नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? सरकार ने पहली बार साफ किया रुख; 3 बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान

निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

अगली खबर