
आज का सुविचार
''मात्र दीवारों पर उगते सूरज और दौड़ते हुए घोड़ों के चित्र लगाने से प्रगति नहीं होती, प्रगति के लिए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक घोड़े की तरह दौड़ना पड़ता है''
आज क्या खास
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में का राजस्थान में 8 वां दिन, बूंदी में आज चलेंगी केवल महिलाएं, यात्रा में मनाया जा रहा 'महिला शक्ति दिवस', कल पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मियारा के साथ तीन घंटे तक पैदल चली प्रियंका गांधी
- गुजरात में फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, गांधीनगर में आयोजित होगा ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
- 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 197 स्थानों पर आज लगेगा 'प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला', युवाओं को करियर अवसर देना है मकसद
- शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद मामले में आज भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली में करेगा सुनवाई
- मनरेगा घोटाले में भ्रष्टाचार की आरोपी आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत रद्द करने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में, तो विधायक ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज
- एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में सुनवाई आज
- दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक स्थानीय अदालत पारित करेगी आदेश
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा वर्ष 2023 से 2024 सत्र के लिए स्नातक कार्यक्रम आज पेश करने की संभावना
- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी योग्यता सूची करेगा जारी
- बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ठाणे-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) रूट पर 205 रुपये में शुरू करेगी अपनी प्रीमियम बस सेवा
- तीन दिवसीय टीआईई ग्लोबल समिट 2022, 'इंडस एंटरप्रेन्योर्स' हैदराबाद में हो रहा शुरू, नवोदित स्टार्ट-अप्स पर रहेगा विशेष फोकस
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली में पांच दिवसीय इंडो-ग्रीक सम्मेलन होगा शुरू
- मुक्त व्यापार समझौते पर भारत-ब्रिटेन वरिष्ठ अधिकारियों की छठे दौर की वार्ता आज
- ट्विटर ब्लू सेवा फिर से होगी शुरू, आइओएस यूजर्स के लिए ये सेवा हो सकती है महंगी
खबरें आपके काम की
- राजस्थान के तीन जिलों में मिले कोरोना के 9 नए संक्रमित, जयपुर में सर्वाधिक 7 केस मिले, बीकानेर व उदयपुर में 1-1, राज्य में एक्टिव केस अब 67
- श्रीगंगानगर सरहद पर किसानों और बीएसएफ जवानों पर फायरिंग के मामले में बीएसएफ ने फ्लैग मीटिंग में पाक रेंजर्स को सौंपा प्रोटेस्ट नोट
- लूट की झूठी शिकायत की ट्विटर पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से, दो युवक गिरफ्तार
- जयपुर मोहनबाड़ी में निर्मित भव्य ऋषभ प्रासाद की अंजनशलाका का लोकार्पण किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी तथा आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर ने शेवताबंर जैन पत्रिका का किया विमोचन
- कोटा में बनने वाले ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 120.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए
- अलवर के प्रसिद्ध कलाकंद को मिलेगा जीआइ टैग, मिलेगी नई पहचान
- करौली में फर्जी पेंशन उठाने वालों से होगी ब्याज समेत राशि की वसूली
- नागौर के सासंद हनुमान बेनीवाल को हत्या की धमकी देने वाला तेलंगाना से पकड़ा गया
- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी बेटे आशीष मिश्रा के कथित इशारे पर अंजाम दिए गए तिनसुकिया कांड के मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह व उसके भाई सर्वजोत सिंह पर जानलेवा हमला
- देश के बाजारों में बिक रहा 23 फीसदी पैक्ड फूड स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित, फर्जी लेबल के भी बिक्री
- गुजरात के नव निर्वाचित 182 विधायकों में से 40 पर आपराधिक केस, 29 पर संगीन आरोप, भाजपा के 20, कांग्रेस के 4, आप व निर्दलीय 2-2 तथा एक सपा का
- एयर इंडिया 500 विमान खरीदने की तैयारी में, इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी
- जम्मू-कश्मीर में 20 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई, इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी कई पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद शामिल
- ट्विटर से सफाई कार्मिकों की छुट्टी, रोबोट करेंगे सफाई का काम, कर्मचारी संगठन की हड़ताल के बावजूद बिना मुआवजा किया बर्खास्त
- राज्य में पारा उछला, माउंट में तीन डिग्री दर्ज न्यूनतम तापमान, जयपुर में 11.8 डिग्री
- सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की सोशल मीडिया पर वायरल डेट शीट फर्जी है, जल्द जारी होंगी तारीखें