18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड….. भगवान महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार से किया सहस्त्रघट, गूंजे जयकारे

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. सावन माह की पंचमी के अवसर पर सोमवार को जीतकीपुर पंचायत के लोदा गांव स्थित महादेव मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। शिव भक्तों की ओर से भगवान भोलेनाथ का 1008 कलशों से सहस्र घट अभिषेक किया। इसके बाद बिल्वपत्र और गुलाब के फूलों से भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाई।

श्रद्धालु बबलू, नाहर सिंह, दरब सिंह, लखन और झम्मन पटेल ने बताया कि आचार्य दिनेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक संपन्न हुआ। करीब पांच घंटे तक चले कार्यक्रम में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

पूजन के बाद गुलाब के फूलों से भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दानापुरी की प्रसादी बनाई गई।

फोटो कैप्शन:
गुढ़ाचंद्रजी। लोदा गांव में सहस्र घट कार्यक्रम के दौरान पूजा करते श्रद्धालु।