जयपुर

Jaipur News : स्पा-मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य, 12 विदेशी महिलाएं डिपोर्ट, 9 और महिलाओं की पहचान

Jaipur News : जयपुर में स्पा सेंटर और होटलों में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी 12 विदेशी महिलाओं को वापस उनके देश डिपोर्ट किया गया है। इनमें कुछ महिलाएं नेपाल के रास्ते होते हुए भारत में अवैध घुसपैठ के जरिए आई।
less than 1 minute read
jaipur spa massage Immoral activitie 12 foreign women deported 9 identified
Jaipur: सांकेतिक तस्वीर-एआई

Rajasthan : जयपुर में स्पा सेंटर और होटलों में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी 12 विदेशी महिलाओं को वापस उनके देश डिपोर्ट किया गया है। इनमें कुछ महिलाएं नेपाल के रास्ते होते हुए भारत में अवैध घुसपैठ के जरिए आई। कुछ महिलाएं पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत आईं, लेकिन आरोप है कि जयपुर पहुंचते ही गिरोह के लोगों ने उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें जबरन काम करवाने के लिए मजबूर किया।

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने जयपुर में 9 विदेशी महिलाओं की और पहचान की है, जिन्हें पकड़कर उनके देश भेजा जाएगा। डिपोर्ट की गई महिलाओं में थाईलैंड की 10, युगांडा और नाइजीरिया की एक-एक है। इससे पहले 36 विदेशी नागरिकों को देश से भेजा जा चुका है।

विदेशी पंजीकरण अधिकारी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि कुछ महिलाओं के पास वैध यात्रा दस्तावेज थे, लेकिन जयपुर पहुंचने के बाद गिरोह के लोगों ने उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए। इससे महिलाओं की आवाजाही और अपनी मर्जी से काम नहीं छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल दलाल व अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

होटल संचालकों को सख्त हिदायत

धर्मेंद्र सागर ने होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे संचालकों और मकान मालिकों को विदेशी मेहमानों के मूल पासपोर्ट व वीजा की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी निर्धारित समय में ऑनलाइन सी-फॉर्म के जरिए दर्ज कराना भी जरूरी है। गलत जानकारी देने या रिकॉर्ड दर्ज नहीं करने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

Updated on:
16 Oct 2026 08:15 pm
Published on:
16 Oct 2026 08:14 pm